ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

झारखंड में 8वीं तक के सभी स्कूल 21 जून तक बंद, भीषण गर्मी और लू को लेकर सरकार का फैसला

RANCHI: झारखंड में भीषण गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। झारखंड में 8वीं तक

झारखंड में 8वीं तक के सभी स्कूल 21 जून तक बंद, भीषण गर्मी और लू को लेकर सरकार का फैसला
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में भीषण गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। झारखंड में 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 21 जून तक बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया गया है जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित किए जा सकेंगे। राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 


दरअसल, गर्मी की छुट्टी के बाद झारखंड में सभी स्कूल 12 जून से खुलने थे लेकिन बाद में स्कूलों को 14 जून तक बंद कर दिया गया था। इसके बाद झारखंड में भीषण गर्मी और लू से बच्चों को बचाने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने छुट्टी को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और 1 से 8वीं तक की कक्षाओं को 17 जून तक बंद कर दिया गया जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को 15 जून से खोलने का निर्देश दिया था। 


राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अपने उस आदेश में संशोधन करते हुए झारखंड में 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 21 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है जबकि 9वीं से 12वीं तक के स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित करने का निर्देश जारी कर दिया है। बता दें कि झारखंड में भीषण गर्मी और लू के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें