ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

JHARKHAND: चाईबासा में IED ब्लास्ट: जगुआर का एक जवान घायल, एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया रांची

नक्सलियों के बिछाए गए आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना क्षेत्र में नक्सली खतरे की पुष्टि करती है, जबकि सुरक्षाबल माओवादी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए लगातार सर्च अभियान चला रही है।

JHARKHAND NEWS
सर्च ऑपरेशन के दौरान ब्लास्ट
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JHARKHAND: नक्सल प्रभावित इलाकों में जारी सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच एक बार फिर चाईबासा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। रविवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में झारखंड जगुआर का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है।


घायल जवान की पहचान मनोज कुमार दमाई के रूप में हुई है, जो बम निरोधक दस्ते में तैनात हैं। घटना के दौरान उनके पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची एयरलिफ्ट किया गया जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।


सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ ब्लास्ट

यह घटना उस समय हुई जब झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम इनामी माओवादी अनल के दस्ते की तलाश में छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान एक जवान का पैर नक्सलियों द्वारा जमीन में छुपाकर लगाए गए आईईडी पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ।


IED ब्लास्ट की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद मौके पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए और घायल जवान को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से रांची भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।


अधिकारियों ने की घटना की पुष्टि

घटना की पुष्टि करते हुए कोल्हान रेंज के डीआईजी मनोज रतन चौथे ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक जवान घायल हुआ है। जवान को तत्काल बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है और ऑपरेशन अब भी जारी है।


इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा 

विस्फोट के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता और बढ़ा दी गई है। नक्सलियों की गतिविधियों को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि क्षेत्र में और विस्फोटक तो नहीं छिपाए गए हैं।


झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। यह घटना नक्सलियों की ओर से सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की एक और कोशिश के रूप में देखी जा रही है, जिसे नाकाम करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल पूरी ताकत से लगे हुए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें