ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Jharkhand News: बेकाबू ट्रक ने कइयों को रौंदा, मासूम समेत चार की मौत; गुस्साए लोगों ने किया भारी बवाल

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में बेकाबू ट्रक ने सड़क से गुजर रहे कई लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया.

Jharkhand News
चार लोगों की दर्दनाक मौत
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: बड़ी खबर झारखंड के गिरीडीह से निकलकर सामने आ रही है, जहां बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। लोगों ने ट्रक को घेरकर आग के हवाले कर दिया है। घटना हीरोडीह, तिसरी और जमुआ थाना क्षेत्र के बीच की है।


दरअसल, जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज के पास सीमेंट लदे ट्रक ने सड़क से गुजर रहे कई लोगों को रौंद डाला। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर भागने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को खदेड़ना शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने करीब पांच किलोमीटर तक ट्रक को खदेड़ा और मिर्जागंज के पास धर दबोचा।


गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग लगी दी। इस बीच अफरा-तफरी के दौरान ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और ट्रक में लगी आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर को तलाश कर रही है।


पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें