ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand News: एक ही परिवार की चार लड़कियों की दर्दनाक मौत, तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले के हरैया गांव स्थित नदीआरा टोला में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की चार लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि

Jharkhand News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले के हरैया गांव स्थित नदीआरा टोला में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की चार लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना उस समय घटी जब एक बच्ची को बचाने की कोशिश में बाकी तीन लड़कियाँ भी गहरे पानी में चली गईं। सभी को तत्काल इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतकों की पहचान हरैया गांव निवासी चंदन सिंह का 10 साल का बेटा लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 साल की बेटी अंकिता सिंह, पलामू के पंकी थाना क्षेत्र के पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 साल की बेटी रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 साल की बेटी मीठी सिंह के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, मीठी और रोमा छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदारों के घर, गढ़वा आई थीं। शुक्रवार को लाडो, अंकिता, मीठी, रोमा और मीठी का भाई पास के तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान एक-एक कर चारों गहरे पानी में डूबने लगीं।


मीठी का भाई किसी तरह से जान बचाकर बाहर निकला और घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक ही परिवार की चार लड़कियों की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें