ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Jharkhand News: झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना, आग में झुलसकर चार बच्चों की दर्दनाक मौत; खेल-खेल में गई जान

Jharkhand News: बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां दिल को दहला देने वाली घटना हुई है। यहां खेलने के दौरान आग में झुलसकर चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के ब

Jharkhand News
चार बच्चों की आग में झुलसकर मौत
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Jharkhand News: बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां दिल को दहला देने वाली घटना हुई है। यहां खेलने के दौरान आग में झुलसकर चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 


दरअसल, घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव की है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कुछ बच्चे पुआल के पास खेल रहे थे, तभी पुआल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहां खेल रहे चार बच्चे इसकी चपेट में आ गई।


आग में बुरी तरह से झुलसने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे यह घटना घटी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस चारों बच्चों के शव को आग से निकालने की कोशिश कर रही है। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है और परिवार को लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें