ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, हटिया-टाटा रूट पर परिचालन बाधित

ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत के बाद वन विभाग और रेलवे की टीम रेल ट्रैक को सामान्य करने में लगी है। वही इस घटना के लिए वनपाल जय प्रकाश साहू ने रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है।

JHARKHAND NEWS
हाथी की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: हटिया-टाटा रेल रूट पर एक ट्रेन ने हाथी को रौंद दिया है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। यह घटना जोना-किता रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों और रेलवे ट्रैकों के बीच बढ़ते टकराव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


अचानक ट्रेन के सामने आया हाथी

मिली जानकारी के अनुसार, हटिया से टाटा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक एक हाथी आ गया, जिससे टक्कर लगने पर हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मी हाथी को ट्रैक से हटाने में लगे हैं।  


वन विभाग और रेलवे की टीम राहत कार्य में जुटी

हादसे के बाद वन विभाग और रेलवे की टीम ट्रैक को सामान्य करने में जुट गई है। डीआरएम से क्रेन की मांग की गई है ताकि ट्रैक को जल्द से जल्द साफ किया जा सके।


रेलवे पर लापरवाही का आरोप

सिल्ली के वनपाल जय प्रकाश साहू ने इस घटना के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि हाथी को मंगलवार को दफन किया जाएगा। इस दुर्घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों और रेलवे ट्रैकों के बीच बढ़ते टकराव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें