ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मधुमक्खियों के हमले से भाजपा नेता की मौत, इलाके में शोक की लहर

अपने नेता की मौत की खबर सुनते ही कार्यकर्ता उनके घर पहुंचने लगे। जिस किसी ने भी सुना कि मधुमक्खियों की हमले से उनकी जान चली गयी है, वो कुछ देर के लिए सोच में पड़ गये। नम आंखों से उन्होंने अपने नेता को विदाई दी।

JHARKHAND NEWS
बीजेपी नेता की मौत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DUMKA: झारखंड के दुमका जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां बीजेपी नेता की मौत मधुमक्खियों के हमले से हो गयी है। घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के बलाथर गांव की है जहां भाजपा नेता की मौत की खबर सुनते ही लोग भी हैरान रह गये। मृतक दिवाकर यादव भाजपा मंडल के महामंत्री थे। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 


अपने नेता की मौत की खबर सुनते ही कार्यकर्ता उनके घर पहुंचने लगे। जिस किसी ने भी सुना कि मधुमक्खियों की हमले से उनकी जान चली गयी है, वो कुछ देर के लिए सोच में पड़ गये। नम आंखों से उन्होंने अपने नेता को विदाई दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि भाजपा नेता दिवाकर यादव किसी काम से दूसरे गांव में गये हुए थे तभी इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने का उन्होंने पूरजोर प्रयास किया। वो इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों की संख्या ज्यादा थी आखिरकार उन्हें डंक मार दिया। 


जिसके बाद दिवाकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने उन्हें जरमुंडी अस्पताल में भर्ती कराया जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक का शव बीजेपी के झंडे में लपेटकर घर लाया गया। तब कुछ देर के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया। नम आंखों से बीजेपी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने उन्हें विदाई दी और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना ईश्वर से की। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें