ब्रेकिंग
‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी

व्हाट्सएप यूजर्स को बड़ा झटका, जानिए कहीं आपके फोन में तो नहीं बंद हो जाएगा ये ऐप

DELHI: व्हाट्सएप चलाने वाले यूजर्स को बड़ा झटका लगा है. लाखों लोगों के फोन पर चैटिंग ऐप व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा. 1 फरवरी 2020 से लाखों फोन पर व्हाट्सएप काम करना बंद कर

व्हाट्सएप यूजर्स को बड़ा झटका, जानिए कहीं आपके फोन में तो नहीं बंद हो जाएगा ये ऐप
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: व्हाट्सएप चलाने वाले यूजर्स को बड़ा झटका लगा है. लाखों लोगों के फोन पर चैटिंग ऐप व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा. 1 फरवरी 2020 से लाखों फोन पर व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा. यूजर्स की सिक्योरिटी को देखते हुए व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉगपोस्ट में उन स्मार्टफोन्स के बारे में बताया है जिन पर 1 फरवरी के बाद ये ऐप नहीं चलेगा.


सिक्योरिटी के मद्देनजर इस फैसले के बाद ऐंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले लाखों पुराने स्मार्टफोन यूजर्स व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसके साथ ही फरवरी 2020 से आईओएस-8 और उससे पहले के वर्जन पर चलने वाले आईफोन्स पर भी व्हाट्सएप काम नहीं करेगा. लेकिन जिन यूजर्स के पास आईफोन 6 और उसके बाद आए आईफोन मौजूद हैं उन्हें टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. 


आईफोन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि, 'वॉट्सऐप के बेस्ट एक्सपीरियंस के लिए हम यूजर्स को उनके आईफोन के लिए उपलब्ध आईओएस के लेटेस्ट वर्जन से अपडेट करने की सलाह देते हैं.' अगर आप उन यूजर्स में से हैं जो ऐंड्रॉयड के 2.3.3 वर्जन (Gingerbread) से पुराने वर्जन का इस्तेमाल करते हैं, तो अब आपके स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप नहीं चलेगा. इसके साथ ही अगर कोई यूजर पुराने ऐंड्रॉयड वर्जन पर चलने वाले डिवाइस से व्हाट्सएप का नया अकाउंट बनाता है या मौजूदा अकाउंट को वेरिफाई करता है, तो उसे व्हाट्सएप से ब्लॉक कर दिया जाएगा. विंडोज फोन की बात करें तो विंडोज फोन 8.1 और उसके बाद आए डिवाइसेज पर व्हाट्सएप सपोर्ट मिलता रहेगा. अगर 1 फरवरी के बाद इन विंडोज फोन को यूज करने वाले यूजर्स को व्हाट्सएप ऐक्सेस करने में दिक्कत होती है तो वे अपने ओएस को अपडेट कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें