ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बंगाल में सुरक्षित नहीं भाजपा नेता-कार्यकर्ता, सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए हमला पर बोले मंगल पांडेय, कहा..सरकार के इशारे पर ऐसा हुआ

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने हमले की कड़ी निंदा की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पश्चिम बंगाल
कार्रवाई की मांग
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पश्चिम बंगाल के चंद्रकोना रोड पुलिस चौकी पर राज्य के विपक्षी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने देर रात को धरना दिया। उनका आरोप है कि पुरुलिया से लौटते समय तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला किया। सुवेंदु अधिकारी ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वही बिहार सरकार के स्वास्थ्य व विधि मंत्री एवं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी मंगल पाण्डेय ने पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की।


मंगल पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की आराजक सरकार हिंसा व अन्याय के बल पर सरकार चला रही है। इस प्रदेश में सरकार के इशारे पर चुनावी हिंसा व गुंडागर्दी सत्ता की जरुरत बन चुकी है। यही वजह है कि चुनावी रण में जीत के लिए टीएमसी अपने प्रतिद्वंदियों पर हमला व खून - खराबा पर उतर आते हैं। यहां सत्ता संरक्षित टीएमसी के गुंडे अब भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को निशाना बना उन्हें डराना चाहते हैं। मगर ममता दीदी शायद यह भूल गई कि इस प्रदेश की जनता सबसे निडर है और अगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें करारी शिकस्त देने का मन बना चुकी है। 


मंगल पांडेय ने कहा कि बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल के चंद्रकोना रोड पर शनिवार रात बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला अशोभनीय है। राज्य में विपक्ष के नेता, कार्यकर्ता व जनता सुरक्षित नहीं हैं।  अब गृह मंत्रालय ने भी इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। हमारे नेता श्री सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। 


इस घटना के बाद भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट भी हुई। कई लोग जख्मी हो गए। घटना के विरोध तथा आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर श्री सुवेंदु ने चंद्रकोना पुलिस थाने में घरना भी दिया। मगर सत्ता में बैठे लोग गुंडों के समर्थन में हैं। यह घटना उस समय घटी जब पुरुलिया से लौटते समय सुवेंदु का स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता खड़े थे। उन्होंने नौ लोगों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। हमले की जांच राज्य सरकार करे और उचित दंडनात्मक कार्रवाई करे। 


उ्न्होंने कहा कि बंगाल में ईडी की कार्रवाई के दौरान भी अराजक स्थित सामने आई थी। जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके साथ राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों की कथित उपस्थिति देखी गई। सीएम ममता बनर्जी खुद आईपैक निदेशक के घर और फिर सेक्टर पांच स्थित कार्यालय पहुंचीं। वहां उनके अधिकारी कई फाईल लेकर चले गए। यह घटना बंगाल में राजनीति और शासन के ’’खतरनाक घालमेल’’ का उदाहरण है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें