ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

इलेक्शन से पहले पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, CM ममता बनर्जी बोलीं.. “I am shocked”

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव से पहले आए इस फैसले से सियासी हलकों में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस पर हैरानी जताई है।

पश्चिम बंगाल
लद्दाख के LG ने भी दिया इस्तीफा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने आज अचानक पद से इस्तीफा दे दिया।  राज्यपाल के इस्तीफे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं खुद हैरान और परेशान हूं। गवर्नर के इस्तीफे की वजह साफ नहीं हो पायी है। पद से इस्तीफा देने के बाद सीवी आनंद बोस कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। वही लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है।


बता दें सीवी आनंद बोस साढे तीन साल से पश्चिम बंगाल के गवर्नर थे। गुरुवार को उन्होंने अचानक इस्तीफा देकर सबकों चौका दिया। उन्होंने कहा कि मैंने राजभवन में पर्याप्त समय गुजार लिया। पश्चिम बंगाल में एक दो महीने के भीतर विधानसभा का चुनाव होने वाला है, इससे पहले राज्यपाल के इस्तीफे से हर कोई हैरान हैं। वही लद्दाख के एलजी कविंदर गुप्ता ने भी इस्तीफा दे दिया है।


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस केरल के कोट्टायम के निवासी हैं। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी पी.के. वासुदेवन नायर थे। सीवी आनंद बोस नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अनुयायी थे। यही कारण है कि इनके नाम के पीछे बोस लगा हुआ है। ममता बनर्जी सीवी आनंद बोस के इस्तीफे से हैरान हैं। कहा कि यह सुनकर मैं भी हैरान हूं। सीवी आनंद बोस 1977 बैच के सेवानिवृत आईएएस हैं। 23 नवंबर 2022 को उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया था। वे बीजेपी के सदस्य हैं। वो मुख्य सचिव, सचिव और कुलपति भी रह चुके हैं। 


पश्चिम बंगाल के गवर्नर के पद से CV आनंद बोस के इस्तीफे पर राज्य मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा, "मैंने इसके बारे में सुना है। मेरे नेता, सीएम ने इस पर ट्वीट किया है। मैं इस पर तब तक कमेंट नहीं कर सकता जब तक मुझे मामला पता न हो क्योंकि मुझे इस मुद्दे के बारे में पता नहीं है...तब तक, मैं सीएम के इस मुद्दे पर किए गए ट्वीट का समर्थन करता हूं।"


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें