ब्रेकिंग
बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..

पश्चिम बंगाल में एक और BLO ने की आत्महत्या, ममता बनर्जी ने की SIR प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाने की मांग

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में एक और महिला BLO रिंकू तरफदार ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में SIR प्रक्रिया को जिम्मेदार ठहराया गया। घटना पर CM ममता बनर्जी ने गहरी चिंता जताते हुए SIR पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। टीएमसी ने प्रशासनिक दबाव और सजा

पश्चिम बंगाल
SIR पर सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पश्चिम बंगाल में एक और महिला BLO की मौत हो गयी है। SIR को लेकर महिला बीएलओ ने कृष्णानगर इलाके में सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें बीएलओ रिंकू तरफदार ने आत्महत्या के लिए एसआईआर को दोषी ठहराया है। 


इस घटना पर दुख जताते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि एसआईआर के चक्कर में और कितनी जानें जाएगी? मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में और कितनी लाशें देखनी पड़ेंगी? यह मामला बेहद चिंताजनक और गंभीर मामला है। इन घटनाओं को रोकने के लिए एसआईआर पर रोक लगाना जरूरी है।  


पश्चिम बंगाल में एसआईआर का ममता बनर्जी विरोध कर रही। कहा कि एक और  महिला BLO पैरा-टीचर की मौत की खबर सुनकर बहुत सदमा लगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह सवाल किया कि और कितनी जानें जाएंगी? एसआईआर के लिए और कितने लोगों को मरने की जरूरत है? इस प्रक्रिया के लिए हमें और कितनी लाशें देखनी पड़ेंगी? यह अब सच में चिंताजनक हो गया है। 


वही टीएमसी ने कहा कि अमानवीय प्रशासनिक दबाव, डेडलाइन और छोटी-छोटी गलतियों के लिए सजा के लगातार डर' में एक और जिंदगी बर्बाद हो गई। नादिया की बीएलओ रिंकू तरफदार मानसिक रूप से टूट चुकी थीं और असहनीय स्थिति में थीं। चुनाव आयोग की मुश्किल डिजिटल प्रक्रिया, टाइमलाइन, सजा का डर और रातभर निगरानी हमारे कर्मचारियों पर थोपा गया एक तरह का मानसिक टॉर्चर है, जो पूरी तरह से हमें मंजूर नहीं है। राज्य में हो रही सुसाइड की घटना को लेकर टीएमसी ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और इस घटना पर दुख जताया है। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें