ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

SBI whatsapp Fraud Alert: अगर आप WhatsApp यूजर हैं तो हो जाइए सावधान! इस बैंक ने जारी की चेतावनी

SBI whatsapp Fraud Alert: SBI ने दी चेतावनी! WhatsApp यूजर्स रहें सावधान – कुछ ठग स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नाम पर फर्जी निवेश योजनाओं के जरिए लोगों को लूटने की कोशिश कर रहे हैं। SBI ने साफ किया है कि वह कभी भी WhatsApp पर शेयर मार्केट टिप्स नहीं देता।

BI Warning, WhatsApp Scam, फर्जी निवेश योजना, शेयर मार्केट टिप्स, Free Tips Scam, SBI Fraud Alert, बैंक फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, SBI Official Website, साइबर क्राइम, WhatsApp Investment Scam, शेयर
(SBI) ने व्हाट्सएप यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SBI whatsapp Fraud Alert: भारत का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों और आम जनता को एक बड़ी चेतावनी जारी की है। SBI ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि कुछ ठग उसके नाम और लोगो का दुरुपयोग कर रहे हैं और लोगों को फर्जी निवेश योजनाओं में फंसा रहे हैं।


कैसे हो रही है धोखाधड़ी

ये साइबर अपराधी SBI के नाम और लोगो का इस्तेमाल करते हुए नकली प्रोफाइल बनाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे विज्ञापन चलाते हैं जिनमें दावा किया जाता है कि SBI की तरफ से शेयर मार्केट टिप्स और निवेश सलाह दी जा रही है। इनमें असाधारण मुनाफे का वादा किया जाता है, जैसे – “7 दिन में पैसे दोगुने!” फिर लोगों को WhatsApp ग्रुप जॉइन करने के लिए कहा जाता है, जहां तथाकथित "फ्री शेयर टिप्स" दिए जाते हैं।SBI ने क्या कहा कि SBI न तो शेयर मार्केट टिप्स देता है और न ही ऐसी कोई स्कीम चलाता है जो अवास्तविक रिटर्न का वादा करे। हमने किसी को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं दी है।”


SBI की सलाह

सावधान रहें: अगर कोई विज्ञापन SBI के नाम पर असंभव रिटर्न का वादा करे, तो उस पर कतई भरोसा न करें।

पुष्टि जरूर करें: किसी भी संदिग्ध मैसेज या स्कीम की जानकारी के लिए SBI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://bank.sbi) पर जाएं या नजदीकी शाखा से संपर्क करें।

 शिकायत दर्ज करें: यदि आपको कोई संदेहास्पद मैसेज, विज्ञापन या WhatsApp ग्रुप मिले, तो इसकी सूचना तुरंत SBI या साइबर क्राइम सेल को दें।

 सिर्फ आधिकारिक चैनलों पर भरोसा करें: बैंकिंग या निवेश से जुड़ा कोई भी निर्णय सिर्फ SBI की वेबसाइट, ऐप या शाखा से मिली जानकारी के आधार पर लें।

 बता दे कि SBI जैसा प्रतिष्ठित बैंक कभी भी WhatsApp ग्रुप या सोशल मीडिया के जरिए "फ्री टिप्स" या गैर-हकीकत वादे नहीं करता।



सुरक्षित रहें, जागरूक रहें और सोच-समझकर ही कोई वित्तीय निर्णय लें।

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें