ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति बने TVK के CM उम्मीदवार: करूर हादसे के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के सामने आकर बोले..2026 चुनाव होगा TVK बनाम DMK

तमिल सुपरस्टार विजय थलपति को तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। करूर भगदड़ हादसे के बाद पहली बार उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि 2026 का मुकाबला TVK और DMK के बीच

बिहार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद 2026 में तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होंगे। जिसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गयी है। तमाम पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है। साउथ के सुपर स्टार विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की एक अहम बैठक महाबलीपुरम के एक होटल में हुई। जिसमें यह सीएम फेस के चेहरे को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। 


2026 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया गया। तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी ने साउथ फिल्मों के स्टार विजय थलपति को सीएम उम्मीदवार घोषित किया। चुनावी गठबंधन तय करने का पूरा अधिकार भी पार्टी ने विजय को सौंप दिया।


बता दें कि करूर भगदड़ के बाद पहली बार स्पेशल जनरल काउंसिल की मीटिंग में विजय थलपति ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2026 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVF और सत्तारूढ़ DMK पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होगा जिसमें TVK को 100% जीत हासिल होगी। 


गौरतलब है कि तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर को विजय थलपति की रैली हुई थी। जिसमें भगदड़ मचने से 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। वही 60 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे। इस दर्दनाक घटना पर विजय थलपति ने कहा कि अपनों को खोने का दुख उन्हें है। उन्होंने कहा कि लोग तमिलनाडु सरकार द्वारा बनाई गयी जांच टीम पर सवाल उठा रहे हैं। 


दरअसल, साउथ के सुपर हीरो विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK नाम की पार्टी बनाई थी। तब 2026 के विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा भी की थी। खुद सीएम फेस बनने के लिए उन्होंने कई रैलियां की।। करूर में भी रैली रखी गई। लेकिन रैली में शामिल होने के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन ही थी लेकिन 50 हजार की भीड़ इकट्ठा हो गई और एक साथ इतनी भीड़ के बीच भगदड़ मच गयी और स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो गयी। भगदड़ मचने से 41 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे। इस घटना के बाद विजय ने पहली बार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें