ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ब्लास्ट, भाई-बहन की दर्दनाक मौत, मलबे में दबने से मां-बेटा घायल

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान प्रीति और ओम प्रकाश की मौत हो गयी, जबकि मां-बेटे बुरी तरह घायल हो गये।

उत्तर प्रदेश न्यूज
ब्लास्ट के बाद जमींदोज हुआ घर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित लहरतारा इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण हुए ब्लास्ट में एक जर्जर मकान पूरी तरह ढह गया। मलबे में दबकर दो की दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों मृतक भाई बहन थे। 


मृतकों की पहचान 27 वर्षीय प्रीति चौधरी और 30 वर्षीय ओमप्रकाश चौधरी के रूप में हुई है। वहीं दोनों की मां 60 वर्षीया गिरिजा सहनी और एक भाई अमन सहनी बुरी तरह घायल हो गये। दोनों मां-बेटे को आनन-फानन में बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरिजा सहनी अपने तीन बच्चों के साथ लहरतारा स्थित पुराने और जर्जर मकान में रहती थीं। उनके पति आत्मा प्रसाद सहनी का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार आर्थिक तंगी में जीवन यापन कर रहा था।


मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे गिरिजा अपने बच्चों के लिए नाश्ता बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर के पाइप से गैस लीकेज कर रहा था। इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया और नाश्ता बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट इतना जोरदार हुआ कि पूरा मकान कुछ ही सेकंड में जमींदोज हो गया और परिवार के सभी सदस्य मलबे में दब गए।


धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान प्रीति और ओम प्रकाश की मौत हो गयी, जबकि मां-बेटे बुरी तरह घायल हो गये। जिनका इलाज शुरू किया गया। ।


सिलेंडर ब्लास्ट की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मकान पहले से ही जर्जर स्थिति में थी। प्रारंभिक जांच में सिलेंडर के पाइप में गैस लीकेज को घटना का कारण बताया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। वो अपने-अपने घर में लगे सिलेंडर और उसमें लगे पाइप की जांच में लगे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें