ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर

Pakistani terrorist killed: उड़ी सेक्टर में भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है. आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं.

Pakistani terrorist killed
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Pakistani terrorist killed: उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आज तड़के भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया। आतंकियों का एक समूह खराब मौसम का फायदा उठाकर भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में था, लेकिन सेना के सतर्क जवानों ने संदिग्ध हलचल देखते ही मोर्चा संभाल लिया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।


रविवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी। 14-15 मार्च की रात, बुचर इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। 


इस दौरान, जवानों ने झाड़ियों में एक संदिग्ध आतंकी की गतिविधि देखी। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक पाकिस्तानी आतंकी मारा गया। 


मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने मौके से AK राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। यह स्पष्ट हो गया कि आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के प्रयास में था। फिलहाल, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन इलाके में जारी है। 


सेना का मानना है कि किसी अन्य आतंकी के वहां छिपे होने की संभावना हो सकती है। प्राप्त हथियारों से यह भी प्रतीत होता है कि आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से आतंकियों की घुसपैठ की लगातार कोशिशें हो रही हैं, लेकिन सेना और सुरक्षा बल हर बार इन प्रयासों को नाकाम कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें