ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

UPI Offline Payment: अब ऑफलाइन भी पैसे ट्रांसफर करना हुआ आसान, बिना इंटरनेट के UPI से ऐसे भेजें पैसे, जानिए.. पूरा प्रोसेस

UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट के भी UPI से पैसे भेजना आसान हो गया है. USSD सेवा के जरिए ऑफलाइन ट्रांजैक्शन किया जा सकता है. इससे अधिकतम पांच हजार रुपए तक पेमेंट किया जा सकता है।

UPI Offline Payment
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UPI Offline Payment: भारत में UPI ने डिजिटल पेमेंट को बेहद आसान बना दिया है। आज ज़्यादातर लोग नकद पैसे रखने के बजाय मोबाइल से ही भुगतान करना पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी नेटवर्क समस्या या बैंक सर्वर डाउन होने के कारण UPI ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इंटरनेट के बिना भी UPI से पैसे भेजे जा सकते हैं। जवाब है हां! 


दरअसल, अब आप USSD सेवा की मदद से बिना इंटरनेट के भी ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं। ऑफलाइन पेमेंट के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना ज़रूरी है। इसके बाद अपने बैंक की ऐप या वेबसाइट से UPI PIN सेट करें। एक बार यह प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आप आसानी से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।


सबसे पहले अपने मोबाइल के डायलर में *99# टाइप करें और कॉल बटन दबाएं। स्क्रीन पर एक मेन्यू खुलेगा जिसमें Send Money, Check Balance, Request Money जैसे विकल्प दिखाई देंगे। अब उस बैंक अकाउंट को चुनें जिससे आप भुगतान करना चाहते हैं। प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड दर्ज करें। भेजी जाने वाली राशि दर्ज करें और अंत में अपना UPI PIN डालें। कुछ ही सेकंड में आपका भुगतान सफल हो जाएगा, वो भी बिना इंटरनेट कनेक्शन के।


इस सेवा के जरिए आप अधिकतम 5,000 तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। हर ट्रांजैक्शन पर 0.50 का मामूली शुल्क लिया जाता है। यह सुविधा 24×7 उपलब्ध है, छुट्टियों में भी काम करती है और सभी मोबाइल नेटवर्क और हैंडसेट्स पर समर्थित है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें