ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

UP Police Vacancy: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग खत्म, उम्मीदवारों को बड़ी राहत

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परीक्षा से निगेटिव मार्किंग हटा दी गई है। इसके बाद उम्मीदवारों ने भर्ती नोटिफिकेशन जल्द जारी करने और उम्र में छूट की मांग तेज कर दी है।

up
अब निगेटिव मार्किंग खत्म
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

UP Constable Vacancy: यदि आप भी उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती परीक्षा देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा से अब माइनस मार्किंग का प्रावधान हटा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऐसा किया गया है।


यूपी सरकार के इस फैसले के बाद अब दूसरी ओर लंबे समय से पुलिस में भर्ती के लिए वैकेंसी के इंतजार में बैठे उम्मीदवारों ने नोटिफिकेशन तुरंत जारी करने और उम्र में छूट देने की मांग तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) पर लंबी देरी का आरोप लगाते हुए कई उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाकर यूपी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करते हुए ओवरएज होने की चिंता जताई है और X पर #UP_Constable_Vacancy हैशटैग 52,000 से ज्‍यादा पोस्ट पर ट्रेंड कर रहा है।


बता दें क‍ि इससे पहले पुलिस की भर्ती परीक्षा में प्रश्न के गलत जबाव देने पर आधा अंक काट दिया जाता था। लेकिन अब इस नेगेट‍िव मार्क‍िंग स‍िस्‍टम को ही खत्म कर दिया गया है। अब गलत जवाब देने पर अंक नहीं काटा जाएगा। यूपी पुल‍िस भर्ती प्रक्र‍िया द‍िसंबर 2025 में शुरू होने वाली थी, लेकिन अभी तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। 


उम्‍मीदवारों को एज एलब‍िल‍िटी से बाहर होने का डर सता रहा है। इसलिए बहाली प्रक्रिया से पहले उम्र में छूट देने की मांग कर रहे हैं। यूपी पुलिस में बहाल होने के लिए उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए जबकि महिलाओं के लिए उम्र सीमा 28 साल है। अब अन्य उम्मीदवार भी 3 साल का एज रिलैक्सेशन की मांग कर रहे हैं। नेगेटिव मार्किंग सिस्टम खत्म होने के बाद अब उम्मीदवार उम्र में छूट देने की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें