ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव निकले, कल अपने स्टाफ के संक्रमित मिलने के बाद आइसोलेशन में गए थे

DESK : कोरोना महामारी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्या

योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव निकले, कल अपने स्टाफ के संक्रमित मिलने के बाद आइसोलेशन में गए थे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना महामारी से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यालय के स्टाफ के संक्रमित पाए जाने के बाद कल ही सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे और उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई थी.  अब से थोड़ी देर पहले योगी ने खुद ट्वीट कर बताया है कि वह कोरोना संक्रमित हैं. 


कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं. सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं. प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं. इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें."


गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को मंगलवार से ही आइसोलेट कर लिया था. वह अपना सारा कामकाज अपने आवास से वर्चुअली कर रहे थे. बीते दिन कोरोना स्थिति पर रोजाना होने वाली टीम 11 की बैठक उन्होने वर्चुअली ही संबोधित किया था.


आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया था कि उनके  कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यह अधिकारी उनके संपर्क में रहे हैं, अतः उन्होंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली कर रहे हैं. आज सीएम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है. 




उधर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि "अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है और घर पर ही उपचार शुरू हो गया है. पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें.उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है."


आपको बता दें कि अखिलेश ने रविवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी से मुलाकात की थी जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. मुलाकात के दौरान नरेंद्र गिरी ने अखिलेश को फूल माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया था. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें