ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Udaipur के दोनों आतंकी आखिर कौन हैं? गिरफ्तारी के बाद सामने आया सच

DESK : आतंकी संगठन आईएसआईएस की तर्ज पर उदयपुर में घटना को अंजाम देने वाले दोनों हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इनकी पहचान को लेकर नई जानका

Udaipur के दोनों आतंकी आखिर कौन हैं? गिरफ्तारी के बाद सामने आया सच
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आतंकी संगठन आईएसआईएस की तर्ज पर उदयपुर में घटना को अंजाम देने वाले दोनों हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इनकी पहचान को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को पुलिस ने राजस्थान के राजसमंद से गिरफ्तार किया है। कन्हैया लाल की हत्या का वीडियो वायरल होने के बाद इन दोनों की पहचान का प्रयास पुलिस ने शुरू किया। पुलिस को आखिरकार इनके राजसमंद में होने की जानकारी मिली। 


जिस वक्त राजस्थान पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया उस वक्त यह दोनों प्रदेश से बाहर भागने के फिराक में थे। पुलिस की बैरिकेडिंग छोड़कर भाग रहे इन दोनों हत्यारों को पीछा करके पकड़ा गया। इन दोनों की पहचान उदयपुर के सूरजपोल इलाके के रहने वाले रफीक मोहम्मद के बेटे गौस मोहम्मद और अब्दुल जब्बार के बेटे रियाज के तौर पर हुई है। 


टेलर कन्हैयालाल ने जब नूपुर शर्मा का समर्थन किया उसके बाद इन दोनों ने कन्हैया लाल की हत्या करने की प्लानिंग कर ली थी। हत्या से पहले इन दोनों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया। हत्या का वीडियो भी बनाया और हत्या के बाद भी इन दोनों के संबंध आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन से भी हो सकते हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ के जरिए यह जानकारी जुटाने में जुटी हुई है कि इनका संबंध के आतंकी घटनाओं से जुड़ा रहा है। रियाज अख्तरी के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि उसका संबंध दावते इस्लामी से हो सकता है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें