ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज

बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर द्वारा छात्रा को क्लास में प्रपोज करने का मामला तूल पकड़ गया। विरोध के बाद विवाद और मारपीट तक पहुंच गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

बिहार न्यूज
'I LOVE YOU’ विवाद से मचा बवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बेंगलुरु के एक मेडिकल कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक प्रोफेसर ने क्लास रूम के भीतर ही एक छात्रा को सबके सामने प्रपोज कर दिया। मामला यहीं नहीं रुका छात्रा के विरोध और तीखी बहस के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रोफेसर के साथ मारपीट तक हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा संस्थानों में आचरण और मर्यादा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।


क्लासरूम में शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, क्लास के दौरान प्रोफेसर ने अचानक माइक उठाकर कहा कि वह अपने बैच की एक खास छात्रा से कुछ कहना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने छात्रा का नाम लेकर उसे प्रपोज कर दिया। यह सुनते ही क्लासरूम का माहौल बदल गया। छात्रा ने तुरंत इसका विरोध किया और प्रोफेसर के सामने ही आपत्ति दर्ज कराई।


वायरल वीडियो में कथित तौर पर यह बातचीत सुनाई देती है—

प्रोफेसर: क्या तुमने मुझे ‘आई लव यू’ नहीं कहा था?

छात्रा: मैंने कब ऐसा कहा?

प्रोफेसर: वहां CCTV लगा है।

छात्रा: तो मुझे वह दिखाइए।


छात्रा लगातार प्रोफेसर के आरोपों को नकारती रही और मामला प्रिंसिपल के सामने रखने की बात कही।


बहस ने पकड़ा तूल

क्लासरूम में ही दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। प्रोफेसर का दावा था कि छात्रा ने पहले उन्हें प्रपोज किया था, जबकि छात्रा ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उसने साफ कहा कि अगर कोई सबूत है, तो उसे प्रिंसिपल और पूरे बैच के सामने रखा जाए।


क्लास से बाहर भी बढ़ा मामला

बहस के बाद प्रोफेसर क्लास से बाहर निकल गए और अगले दिन बात करने की बात कही। हालांकि, मामला यहीं शांत नहीं हुआ और कुछ ही देर में विवाद और बढ़ गया, जो कथित तौर पर मारपीट तक पहुंच गया। यह घटना अब शिक्षण संस्थानों में प्रोफेसर-छात्र संबंधों की मर्यादा और पेशेवर आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें