ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

GIRIDIH: कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए TUFCON TMT आया सामने, कंबल-खिचड़ी का किया वितरण

टफकॉन टीएमटी ने गिरिडीह के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, जम्बाद में ठंड से प्रभावित ग्रामीणों के लिए कंबल और खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने राहत सामग्री प्राप्त की।

bihar
जम्बाद उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GIRIDIH: भीषण शीतलहर को ध्यान में रखते हुए टफकॉन टीएमटी (Tufcon TMT) की ओर से आज उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, जामबाद के प्रांगण में एक सराहनीय सामाजिक सरोकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से प्रभावित जरूरतमंद ग्रामीणों को राहत पहुंचाना था।


कार्यक्रम के अंतर्गत जम्बाद, उदनाबाद एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था। ठंड के इस कठिन समय में टफकॉन टीएमटी की यह पहल ग्रामीणों के लिए बड़ी सहायता साबित हुई।


कार्यक्रम का शुभारंभ टफकॉन टीएमटी के निदेशक श्री अभिषेक कुमार जी एवं कंपनी के महाप्रबंधक (GM) श्री हिमांशु प्रियदर्शी जी द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने स्वयं ग्रामीणों को कंबल प्रदान कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की और सामाजिक दायित्वों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दोहराया।


इस अवसर पर निदेशक श्री अभिषेक कुमार जी ने कहा कि “टफकॉन टीएमटी केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने में विश्वास रखती है। जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा वास्तविक उद्देश्य है।” वहीं महाप्रबंधक श्री हिमांशु प्रियदर्शी जी ने कहा कि “कंपनी द्वारा भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके।”


कंबल वितरण के उपरांत ग्रामीणों के बीच खिचड़ी वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 500 से 600 लोगों ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी ग्रहण की। ठंड के मौसम में गरम खिचड़ी पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में सहयोग, अपनापन और सेवा भावना का वातावरण बना रहा। 


स्थानीय ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों ने टफकॉन टीएमटी की इस मानवीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय प्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार एवं टफकॉन टीएमटी के कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कंपनी प्रबंधन ने अंत में यह भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें