ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

बड़ा रेल हादसा टला: मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरीं, हेल्पलाइन नंबर जारी

Train Derailed: प्रयागराज मंडल के भाऊपुर यार्ड के पास मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया है।

Train Derailed
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Train Derailed: प्रयागराज मंडल के अंतर्गत कानपुर के भाऊपुर यार्ड के पास शुक्रवार को मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15269 की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। यह हादसा शाम करीब 4:20 बजे उस वक्त हुआ, जब ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर से गुजरात के अहमदाबाद की ओर जा रही थी।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इंजन से छठी और सातवीं जनरल श्रेणी की बोगियां पटरी से उतर गईं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। जैसे ही ट्रेन की बोगियां असंतुलित होने लगीं, कई यात्री घबराकर कूद गए। ट्रेन के रुकने के बाद महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। कानपुर के रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और फिलहाल ट्रैक मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।


हेल्पलाइन नंबर

प्रयागराज: 0532-2408128, 2407353, 2408149

फतेहपुर: 9151833006

कानपुर सेंट्रल: 0512-2323018, 2323016, 2323015

इटावा: 9151883732

टूंडला: 7392959712

अलीगढ़: 9112500973, 9112500988


रेलवे की ओर से इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, पटरी से उतरने का कारण तकनीकी खामी हो सकता है, लेकिन विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें