ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

तीसरी लहर से डरी दिल्ली में येलो अलर्ट, पाबंदी बढ़ाई गयी.. जाने नियम

DELHI : कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पाबंदियां बढ़ा दी गई है. दिल्ली में कोरोना विस्फोट के बाद येलो अलर्ट के साथ नए प्रतिबंध लागू किए गए हैं. देश में अब तक ओमिक्रो

तीसरी लहर से डरी दिल्ली में येलो अलर्ट, पाबंदी बढ़ाई गयी.. जाने नियम
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पाबंदियां बढ़ा दी गई है. दिल्ली में कोरोना विस्फोट के बाद येलो अलर्ट के साथ नए प्रतिबंध लागू किए गए हैं. देश में अब तक ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 655 जा पहुंची है. दिल्ली में भी नए वेरिएंट के मरीज पाए जा रहे हैं. जिसे देखते हुए अब येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.


दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए जो नए नियम लागू किए हैं. उसके मुताबिक कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. इसके अलावा मिनी लॉकडाउन की स्थिति बना दी गई है. दिल्ली में येलो अलर्ट के नियम ऐसे बनाए गए हैं. ताकि लोगों की ज्यादा भीड़ किसी एक जगह पर इकट्ठे ना हो पाए. रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक दिल्ली में लाइट कर्फ्यू लागू किया गया है. आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाई गई है. जिसमें अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी.


आपको दिल्ली में लगी पाबंदियों के बारे में बता दें दिल्ली में स्कूल कॉलेज समेत सभी तरह के शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है. साथ सिनेमा हॉल बैंक्विट हॉल्स इन स्पा भी बंद किए गए हैं. वहीं सैलून खुले रहेंगे. और मेट्रो और बसों का परिचालन 50 फ़ीसदी यात्री क्षमता के साथ होगा. और बता दें ऑटो रिक्शा ई-रिक्शा और टैक्सी में केवल 2 यात्री सफर कर पाएंगे.


बता दें रेस्टोरेंट्स को 50 फ़ीसदी बैठने की क्षमता के साथ सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है. वहीं प्राइवेट ऑफिसों में 50 से अधिक क्षमता के साथ सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक कामकाज होगा. और शादी समारोहों में केवल 20 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है. धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद रहेगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें