ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, मिजोरम के रह चुके हैं गवर्नर

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन हो गया। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का अंतिम संस्कार 4 दिसंबर की शाम लोधी रोड श्मशान घाट पर होगा। परिवार में शोक की लहर है।

DELHI
नहीं रहे स्वराज कौशल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन हो गया। स्वराज कौशल मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता थे। आज उनका निधन हो गया। 4 दिसंबर की शाम साढ़े चार बजे उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर होगा। इस घटना से घर में मातम का माहौल है।


बीजेपी दिल्ली ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि सांसद एवं प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज जी के पिताजी श्री स्वराज कौशल जी का आज 4 दिसम्बर, 2025 को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।


गौरतलब है कि स्वराज कौशल का जन्म 12 जुलाई 1952 को हुआ था। दिल्ली और पंजाब यूनिवर्सिटी से उन्होंने पढ़ाई की थी। जिसके बाद उन्होंने वकालत शुरू की। स्वराज कौशल की पहचान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों में होती थी। वे 6 साल तक राज्यसभा में सांसद रहे, साथ ही मिजोरम में राज्यपाल की भी जिम्मेदारी संभाली। 


स्वराज कौशल सबसे कम आयु में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति बने थे। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ 1975 में उन्होंने विवाह किया था। उनकी बेटी बांसूरी स्वराज बीजेपी से दिल्ली की सांसद हैं। अपने पिता के निधन से वो काफी सदमें में हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही इस बात की जानकारी मिली लोग श्रद्धांजलि देने के लिए घर पर पहुंच रहे हैं। आज ही शाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शाम के साढ़े 4 बजे लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें