ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: आज आएगी SSC CGL Tier-1 की आंसर की, जानें कितने नंबर लाकर होंगे पास

SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी की जाएगी. जानें आप कितने नंबर लाकर होंगे पास...

SSC CGL 2025
SSC CGL 2025
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी की जाएगी. जानें आप कितने नंबर लाकर होंगे पास... 


स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) आज, 15 अक्टूबर को CGL 2025 टियर 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (अस्थायी उत्तर कुंजी) जारी करेगा। इसे आप SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी। आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका मिलेगा, अगर किसी उत्तर में गलती लगे तो। एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपए फीस लगेगी।


परीक्षा की जानकारी-

SSC CGL टियर 1 परीक्षा 12 से 26 सितंबर 2025 तक हुई थी।

मुंबई के कुछ सेंटरों पर 14 अक्टूबर को दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) कराई गई थी।

SSC पहले ही बता चुका था कि आंसर-की 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसके साथ क्वेश्चन पेपर और आपकी रिस्पॉन्स शीट भी दी जाएगी।


आंसर-की कैसे चेक करें-

SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

होमपेज पर Answer Key सेक्शन पर क्लिक करें

CGL 2025 Tier 1 Answer Key लिंक खोलें

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉग इन करें

स्क्रीन पर आंसर-की दिखेगी — उसे चेक करें और डाउनलोड या प्रिंट ले लें


कितनी भर्तियां होंगी?

SSC CGL 2025 के ज़रिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 14,582 पदों पर भर्ती की जाएगी।

टियर 1 में पास होने वाले उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में बैठेंगे।

टियर 2 के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व अन्य प्रक्रियाएं होंगी।


टियर 1 क्वालिफाइंग मार्क्स, पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

जनरल कैटेगरी: कम से कम 30% नंबर

OBC और EWS कैटेगरी: कम से कम 25% नंबर

अन्य कैटेगरी (SC/ST आदि): कम से कम 20% नंबर

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें