ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

अवैध संबंध को लेकर मां और पड़ोसी की हत्या, थाने पहुंचकर बोला बेटा..गाड़ी में मेरी मां और उसके प्रेमी की लाश है, निकाल लो

बेटे ने अपनी मां और उसके पड़ोसी प्रेमी को संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्से में उसने दोनों की हत्या कर दी और शवों को कार में डालकर खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा
डबल मर्डर से सनसनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: अवैध संबंध ने एक बेटे को हत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। अपनी मां को पड़ोसी के साथ संबंध बनाते देख बेटा आगबबूला हो गया और उसने वो कदम उठा लिया जिसके चलते उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ गया। युवक को अब जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। 


हरियाणा के सिरसा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी मां और उसके प्रेमी को संबंध बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्से में उसने चुनरी से दोनों का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की लाश कार में डालकर सीधे सदर थाने पहुंच गया। पुलिस को उसने बताया कि गाड़ी में मेरी मां और उसके प्रेमी की लाश है, निकाल लो।


पुलिस जब गाड़ी के पास पहुंची तो उसमें 42 वर्षीय अंगूरी देवी और 45 वर्षीय लेखराज की लाश रखा हुआ मिला। जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। इसके बाद पुलिस ने युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।मामला सिरसा के सिकंदरपुर इलाके का है। 


आरोपी राजकुमार को अपनी मां के पड़ोसी के साथ अवैध संबंध होने का कई दिनों से शक था। उसने कई बार समझाने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बनी। गुरुवार रात उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा और गुस्से में वारदात को अंजाम दे दिया। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें