ब्रेकिंग
रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल

सिंदूर ऑपरेशन के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर हुए मोदी और सेना के मुरीद

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज देश-विदेश में सुनाई दे रही है। कांग्रेस के नेता और पूर्व राजनयिक शशि थरूर ने भी इस मिशन की सराहना की है |

ऑपरेशन सिंदूर' पर बोले शशि थरूर
ऑपरेशन सिंदूर' पर बोले शशि थरूर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस एयरस्ट्राइक को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व संयुक्त राष्ट्र राजनयिक शशि थरूर ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों की जमकर तारीफ की है।


थरूर ने कहा कि यह कार्रवाई बहुत ही "सोची-समझी और रणनीतिक" थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हमला आत्मरक्षा में किया गया है और इसका उद्देश्य आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना है। थरूर ने कहा, "भारतीय सेना ने जिस तरह से ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह काबिले तारीफ है। सेना ने केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और आम नागरिकों को नुकसान से बचाया गया।"


उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय सेना ने कम से कम 9 आतंकी लॉन्च पैड्स और ट्रेनिंग कैंप तबाह कर दिए हैं। इनमें लश्कर के मुरादके कैंप, अब्बास कैंप, सरजल, बरनाला और महमूना जोया जैसे महत्वपूर्ण ठिकाने शामिल हैं। थरूर के मुताबिक, सेना ने यह ऑपरेशन पूरी समझदारी और सूझबूझ से किया, जिससे न केवल आतंकियों को बड़ा झटका लगा, बल्कि पाकिस्तान को भी साफ संदेश मिला।


थरूर ने कहा कि "पाकिस्तान से निकट भविष्य में किसी भी प्रकार की बातचीत की संभावना नहीं है। उसे समझना होगा कि भारत अब अपने खिलाफ किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा।" उन्होंने यह भी जोड़ते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के सामने चार दिन भी नहीं टिक सकता, उसे अब शांति और समझदारी दिखानी चाहिए।


जहां विपक्ष अक्सर सरकार की रणनीतियों की आलोचना करता है, वहीं थरूर जैसे वरिष्ठ नेता का यह बयान सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनका कहना है कि यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि देश के साथ खड़े होने का है।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें