ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली, एकतरफा प्यार में पागल युवक ने घटना को दिया अंजाम

DESK: शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर जा रहा था, लेकिन इस दौरान रास्ते में एक युवक ने कार को घेर लिया और दूल्हे और दुल्हन को गोली मार दी. दोनों को हॉस्पिटल में भर्त

दूल्हा-दुल्हन को मारी गोली, एकतरफा प्यार में पागल युवक ने घटना को दिया अंजाम
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:  शादी के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर जा रहा था, लेकिन इस दौरान रास्ते में एक युवक ने कार को घेर लिया और दूल्हे और दुल्हन को गोली मार दी. दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना राजस्थान के सीकर की है. 


एकतरफा प्यार में मारी गोली


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एकतरफा प्यार करने वाले एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ दूल्हे की कार को रोका और दोनों को गोली मार दी. दूल्हे संजू की कनपटी के पास से गोली निकली और वह जख्मी हो गया. वही, दुल्हन कोमल को छरा लगा हुआ है. दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने दोनों को जयपुर रेफर कर दिया है. 


सगे भाईयों की सगी बहनों के साथ हुई शादी

शादी के बारे में बताया जा रहा है कि झुंझुनूं के दो भाई की बारात नीमकाथाना के हेमराजपुरा गांव में आई थी. यहां पर दो सगी बहनों के साथ दोनों भाईयों की शादी हुई. दोनों अलग-अलग कार से जा रहे थे. इस दौरान ही तीन बाइक सवार युवकों ने कार को रोका और इस घटना को अंजाम दिया. 


पुलिस पर की फायरिंग

दोनों को गोली मारने के बाद तीनों एक गांव में जाकर छिप गए. जब पुलिस पहुंची तो पुलिस पर भी फायरिंग कर दी. इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. एक आरोपी इंद्राज गुर्जर को गोली लग गई. एक आरोपी कालू को पुलिस ने पकड़ लिया है. जबकि एक फरार हो गया. पुलिस ने जांच में पता चला है कि एक दुल्हन से एक युवक एकतरफा प्यार करता था. वह नहीं चाहता था कि उस लड़की की शादी किसी और के साथ हो. इसको लेकर ही घटना को अंजाम दिया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें