ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे को हुआ कोरोना, 9 दिन बाद हॉस्पिटल में मौत

DESK : कोरोना की दूसरी लहर से हर तरफ कोहराम मचा हुआ है. ऐसे में शादी-विवाह का भी सीजन चल रहा है और लोगों की लापरवाही की वजह से कोरोना के कारण हो रही मौत की संख्या दिन प्रतिदिन

शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे को हुआ कोरोना, 9 दिन बाद हॉस्पिटल में मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना की दूसरी लहर से हर तरफ कोहराम मचा हुआ है. ऐसे में शादी-विवाह का भी सीजन चल रहा है और लोगों की लापरवाही की वजह से कोरोना के कारण हो रही मौत की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. इसी बीच शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हॉस्पिटल में उसकी मौत का मामला सामने आया है. 


घटना राजस्थान के जालोर की है जहां एक नई नवेली दुल्हन दांपत्य जीवन में प्रवेश करने के साथ ही विधवा हो गई. कोरोना के चलते शादी के कुछ घंटों बाद ही दूल्हे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हालात बिगड़े तो जालोर अस्पताल से सिरोही और फिर पालनपुर अस्पताल में भर्ती किया गया. सब कुछ मात्र 9 दिनों में हो गया. नौवें दिन तो शाम होते-होते एक नौजवान कोरोना की जंग हार गया.


जानकारी के मुताबिक, जालोर के रायपुरिया निवासी ईश्वर सिंह देवड़ा की बेटी कृष्णा कंवर का विवाह 30 अप्रैल 2021 को जालोर के ही बैरठ निवासी शैतान सिंह के साथ हुआ था. कोरोना काल में लापरवाही दूल्हे को ही भारी पड़ गई. कोरोना काल में मास्क नहीं लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी गाइड लाइन का पालन नहीं करने का खामियाजा जान से हाथ धोकर चुकाना पड़ा.


शैतान सिंह 30 अप्रैल को अपनी ही शादी के नेकचार निभा रहा था. कोरोना के चलते इस दौरान उसकी हालत खराब होती चली गई और अगले ही दिन 1 मई को उसे बारात विदा होने के बाद घर पहुंचते ही गृह प्रवेश की रस्म निभाई गई. तबीयत खराब होने पर दूल्हे शैतान सिंह को अस्पताल ले जाना पड़ा. शुगर लेवल 600 के करीब पहुंच गया. समय गुजरता गया और शैतान सिंह की तबीयत भी बिगड़ती चली गई. 


बताया जा रहा है कि जालोर में सुधार नहीं होने पर उसे सिरोही अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे पालनपुर ले जाया गया, लेकिन इस सब के बावजूद 9 मई को  शैतान सिंह की मौत हो गई.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें