Hindi News / india / ‘सरके चुनर तेरी’ गाना विवाद पर संजय दत्त ने मांगी माफी, 50 बच्चों...

‘सरके चुनर तेरी’ गाना विवाद पर संजय दत्त ने मांगी माफी, 50 बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

‘सरके चुनर तेरी’ गाने के विवाद पर Sanjay Dutt ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने माफी मांगी और 50 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का संकल्प लिया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 27, 2026, 10:24:38 PM

महाराष्ट्र न्यूज

विवादित SONG पर जताया खेद - फ़ोटो सोशल मीडिया

DESK:‘सरके चुनर तेरी’ गाने से जुड़े विवाद के बाद अभिनेता संजय दत्त राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यालय पहुंचे और माफी मांगी। वह सरिता विहार के जसोला स्थित आयोग के दफ्तर में पेश हुए, जहां उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उन्होंने आयोग के समक्ष खेद व्यक्त किया, हालांकि मीडिया से बिना बातचीत किए ही वहां से रवाना हो गए।


बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस गाने के कथित आपत्तिजनक बोल को लेकर स्वतः संज्ञान लिया था। संजय दत्त और नोरा फतेही को नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कहा था। इससे पहले तय तारीख पर दोनों कलाकार उपस्थित नहीं हो सके थे, जिसके बाद नई तारीख दी गई थी। हालांकि, इस बार भी नोरा फतेही आयोग के सामने पेश नहीं हुईं।


संजय दत्त के वकील हेमंत शाह के अनुसार, अभिनेता ने गीत के विवादित बोल को लेकर खेद जताया और कहा कि जब गाने की शूटिंग हुई थी, तब यह कन्नड़ भाषा में था, इसलिए उन्हें इसके शब्दों का अर्थ ज्ञात नहीं था। बाद में हिंदी डबिंग के दौरान इसके बोल विवादित हो गए, जिस पर आपत्ति जताई गई।


अभिनेता ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। साथ ही, उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प लिया है।


वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने Nora Fatehi को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए अंतिम अवसर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगली सुनवाई में उनकी उपस्थिति अनिवार्य होगी और अनुपस्थित रहने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।