ब्रेकिंग
रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतरामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत

दिल्ली दौरे पर सम्राट: बिहार का गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह और तावड़े से पहली मुलाकात

बिहार के गृह मंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े से मिले। मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया और बिहार में एनडीए सरकार के सुशासन व विकास एजेंडा पर मार्गदर्शन

बिहार
बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: बिहार के गृह मंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े से दिल्ली में मुलाकात की। जिसे उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात बताया। 


दिल्ली दौरे के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। बिहार का गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह से उनकी पहली मुलाकात है। वही बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी मिले और उनके साथ मीटिंग की। इससे पहले बुधवार को सम्राट चौधरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे थे।


 जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं बीजेपी के कई नेताओं से मिले। उसके बाद रात्रि में वहीं बीजेपी नेताओं के साथ डिनर किया। जिसके बाद अगले दिन भी बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिलने के सिलसिला जारी रहा। 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सम्राट चौधरी के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से आज नई दिल्ली में भेंट हुई। उन्होंने आगे लिखा कि बिहार की जनता ने प्रचंड बहुमत से NDA सरकार बनाई है। 


मोदी जी-नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार सुशासन सुनिश्चित करने के साथ-साथ ‘विकसित बिहार’ के निर्माण में और शक्ति से कार्य करेगी। वहीं बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अमित शाह और विनोद तावड़े की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया। सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी श्री @TawdeVinod जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात हुई। वही यह भी बताया कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह और सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से शिष्टाचार मुलाकात की और अहम मार्गदर्शन प्राप्त किया।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें