ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

‘ये I.N.D.I.A नहीं घमंडिया गठबंधन..’, सदन में बोले पीएम मोदी- बारात में सब दूल्हा बनना चाहते हैं

DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। पिछले दो दिनों से सदन में इसपर बहस हो रही है। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में पी

‘ये I.N.D.I.A नहीं घमंडिया गठबंधन..’, सदन में बोले पीएम मोदी- बारात में सब दूल्हा बनना चाहते हैं
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। पिछले दो दिनों से सदन में इसपर बहस हो रही है। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में पीएम मोदी का I.N.D.I.A गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन I.N.D.I.A नहीं बल्कि घमंडिया गठबंधन है। ऐसी बारात है कि हर कोई दूल्हा बनना चाहता है।


पीएम मोदी ने कहा कि मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। कुछ ही दिन पहले बेंगलुरु में इन्होंने UPA का अंतिम संस्कार किया, क्रिया कर्म किया। लोकतांत्रिक व्यवहार के मुताबिक मुझे आप लोगों को सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए थी। पीएम ने कहा कि जीवित रहने के लिए इंडिया को एनडीए का समर्थन लेना पड़ा। इन्होंने एनडीए में दो आई लगा दिया। इंडिया में पहला आई 26 दलों के अहंकार के लिए है और दूसरा आई एक परिवार के अहंकार के लिए है। इंडिया को तोड़कर I.N.D.I.A कर दिया।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये इंडिया गठबंधन नहीं है, बल्कि घमंडिया गठबंधन है। इसकी बारात में हर कोई दूल्हा बनना चाहता है। हर किसी को प्रधानमंत्री बनना है। जब भी परिस्थितियां बदलेंगी, विपक्षी गठबंधन में छुरियां निकल आएंगी। इससे पहले पीएम ने कहा कि हर जगह बस एक ही परिवार का नाम दिखाई देता था। कुछ काम नहीं किया, केवल भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस का अपना कुछ भी नहीं, चुनाव चिह्न से लेकर विचार तक सब कुछ किसी और से उधार लिया गया है। कांग्रेस एक विदेशी ने बनाई थी। विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए तिरंगे जैसा झंडा अपनाया, लाभ के लिए गांधी उपनाम भी 'चुराया'।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें