ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Road Accident: तेज रफ़्तार बस और ई-रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर में 3 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Road Accident: मऊ के शीतला मंदिर मोड़ पर रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी। देवरिया के एक ही परिवार की सास और दो बहुओं की मौके पर मौत। घायलों में 5 बच्चे शामिल..

Road Accident
घटनास्थल की तस्वीर
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में शीतला मंदिर मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बिहार के देवरिया जिले के सलेमपुर से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 10 सदस्य ई-रिक्शा से यात्रा कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सास महजबी (65) और उनकी दो बहुएँ नूरी (30, पति तौकीर अहमद) तथा शाहीन (33, पति तौहीद अहमद) की मौके पर ही मौत हो गई है। इस दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर जहाँ तहॉं लाशें बिखर गईं। बाकी 5 बच्चों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा शीतला मंदिर मोड़ से दूसरी ओर सड़क पार कर रहा था। उसी समय वाराणसी की ओर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने इसमें जोरदार धक्का मारा। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा वहीं सड़क किनारे जा पलटा और चीख-पुकार मच गई। बस चालक तुरंत मौके से फरार हो गया, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।


घायलों में ई-रिक्शा चालक रफीक अहमद (महजबी के बेटे) और उनके 5 बच्चे (उम्र 2 से 10 वर्ष) शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने कहा है कि बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक इला मारन ने बताया है कि FIR दर्ज हो चुकी है और चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अनूप कुमार और थाना प्रभारी मौके पर पहुँचे और राहत कार्य में जुट गए। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया था और लोग आक्रोशित थे मगर पुलिस ने स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें