ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

रवि किशन के पैर छूने वाले तंज पर बोले खेसारी लाल यादव, कहा..आप मेरे बाप मत बनिए, मुझे पैदा करने वाले का नाम मंगरू यादव है

‘पहले यहां छूता था, अब यहां छूता है. बाद का नहीं पता. शुक्र मनाइए कि आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है. यहां तो आजकल बेटा अपने बाप का पैर नहीं छूता और मुझे पैदा करने वाले का नाम मंगरू यादव है। इसलिए आप बाप मत बनिए. मानता हूं तो इसका मतलब ये नहीं है..

up
बीजेपी सांसद पर निशाना
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: गोरखपुर महोत्सव के दौरान भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के पैर छूने के तरीके को लेकर बीजेपी सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन ने तंज कसा था। जिसे लेकर खेसारी लाल यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने रविकिशन से कहा कि आप मेरे बाप मत बनिए। उतना ही बोलिये जितना बर्दाश्त हो सके।


दरअसल भोजपुरी के सुपर स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो एक लाइव इवेंट का था, स्टेज पर पावर स्टार पवन सिंह साथ रविकिशन मौजूद थे। इस दौरान रविकिशन ने पवन सिंह के साथ मिलकर खेसारी लाल यादव के पैर छूने के तरीके पर तंज कसा था। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ रवि किशन ने खेसारी का मजाक उड़ाया था। इससे खेसारी काफी आहत नजर आए। खेसारी ने कहा कि मुझे घेरने और बदनाम करने की हर रोज साजिश होती है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। महफिल उनकी होती है लेकिन पूरी रात चर्चा खेसारी की होती है। 


खेसारी ने कहा कि मुझे गिराने की हर समय कोशिश होती है लेकिन जिसे जनता ने बनाया है, उसे कोई आम इंसान नहीं गिरा सकता। यह भी कहा कि आप उतना ही बोलिए जितना बर्दाश्त हो सके।खेसारी लाल बिना किसी का नाम लिए पैर की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, ‘पहले यहां छूता था, अब यहां छूता है. बाद का नहीं पता. शुक्र मनाइए कि आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है. यहां तो आजकल बेटा अपने बाप का पैर नहीं छूता और मुझे पैदा करने वाले का नाम मंगरू यादव है। इसलिए आप बाप मत बनिए. मानता हूं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप मेरे बाप हो गए. खेसारी का जवाबी वार का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


वही पुराने दिनों की याद करते हुए खेसारी लाल भावुक होकर कहने लगे कि मैं कोई ऊपर से टपक कर स्टार नहीं बना। मैं दुनिया के छह-सात फिल्म स्टारों के घरों में नौकर रहा हूँ। मैं गरीबी को जानता हूँ, मैं प्रोसीजर से बड़ा बना हूँ। मैं हवाई यात्रा करके नहीं आया, जमीन से उठकर यहाँ तक पहुँचा हूँ। उन्होंने आगे कहा कि रवि किशन चाहे उन्हें कितना भी गिराने की कोशिश करें, वे झुकना नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, "आप उतना ही बोलिए जितना बर्दाश्त हो सके। आप फिर मिलेंगे, तो मैं फिर आपके पैर छूऊंगा, क्योंकि यह मेरे संस्कार में है। मुझे गिराने की कोशिश मत कीजिए, मैं लोगों के दिलों में रहना चाहता हूँ। बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर कहा कि उन्हें पता है कि वे चुनाव हारे नहीं थे, उन्होंने लोगों का दिल जीता है। उनकी असली ताकत उनके चाहने वाले हैं, उनका कोई गॉडफादर नहीं है।




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें