ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की हार्ड लैंडिंग, रनवे से टकराया पिछला हिस्सा

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो की भुवनेश्वर–रांची फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। विमान में सवार सभी 70 यात्री सुरक्षित हैं, अगली उड़ान रद्द कर दी गई।

JHARKHAND
बड़ा हादसा टला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। लैंडिंग के दौरान इंडिगो की भुवनेश्वर–रांची फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इस दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी। 


घटना शाम साढ़े सात बजे की है जब विमान हार्ड लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा। विमान में उस समय लगभग 70 यात्री सवार थे, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई।लैंडिंग के दौरान अचानक जोरदार झटका लगने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थिति को संभालते हुए पायलट ने विमान को नियंत्रित किया और सुरक्षित रूप से लैंडिंग के बाद उसे एप्रन तक ले जाया गया। 


घटना के बाद जांच में विमान के पिछले हिस्से को क्षतिग्रस्त पाया गया। शुरुआती तकनीकी जांच में इंजीनियरों ने विमान को उड़ान के लिए अयोग्य घोषित किया। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को देखते हुए रांची एयरपोर्ट प्रशासन ने विमान को ग्राउंडेड कर दिया।


रांची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से छू गया था, जिससे यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे। तकनीकी खामी के कारण विमान को आगे उड़ान की अनुमति नहीं दी गई।


इस घटना के बाद इंडिगो की रांची से भुवनेश्वर की अगली उड़ान रद्द कर दी गई। इससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी, जबकि कुछ ने उड़ान को रीशेड्यूल कराया। वहीं, कुछ यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजा गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें