ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

रांची में चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के खरसीदाग इलाके में रांची-रायपुर जा रही शिवनाथ बस में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या डीजल रिसाव से आग लगने की आशंका ...

बिहार न्यूज
रांची में टला बड़ा हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: रांची में बुधवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। नामकुम थाना क्षेत्र के खरसीदाग इलाके स्थित कोचबोंग रिंग रोड पर अचानक शिवनाथ नामक बस में आग लग गई। जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और तत्परता से बस में सवार करीब 40 यात्रियों की जान बच गई।


रांची से रायपुर के लिए रवाना हुई थी बस

जानकारी के अनुसार, शिवनाथ बस बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। यात्रियों के मुताबिक, जैसे ही बस कोचबोंग इलाके में पहुंची, अचानक बस से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया।


देखते ही देखते बस में फैल गई आग

यात्रियों के उतरते ही बस में आग तेजी से फैलने लगी। यात्रियों ने जल्दबाजी में बस की डिक्की से अपना सामान निकालने की कोशिश की। कुछ लोग अपना सामान बचाने में सफल रहे, लेकिन बस की छत पर रखी सब्जी, कॉपी-किताब और अन्य सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को बुलाया गया। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही आग पूरे बस में फैल चुकी थी। बाद में दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


शॉर्ट सर्किट या डीजल रिसाव की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं कुछ यात्रियों का कहना है कि बस की डीजल टंकी से रिसाव हो रहा था, जिससे आग लगने की संभावना है। इस मामले में खरसीदाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग को बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि बस को काफी नुकसान पहुंचा है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें