ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक

संसद भवन के मकर द्वार पर विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हो गई। कांग्रेस छोड़कर BJP में गए बिट्टू को राहुल गांधी ने ‘गद्दार’ कहा, जिसके जवाब में बिट्टू ने उन्हें ‘देश का दुश्मन’ करार दिया.

delhi
वीडियो वायरल
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में संसद के मकर द्वार के पास विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू इस दौरान जब मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजर रहे थे, तभी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें देखते हुए कहा कि यहाँ एक गद्दार हमारे पास से गुजर रहा है। 


ज़रा इसका चेहरा देखिए..इसके बाद राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, “हैलो भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। इस पर “देश के दुश्मन…” कहते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक होती देखी गई।


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद भवन परिसर में प्रदर्शन के दौरान नोक झोंक हो गयी। इस दौरान राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कर दिया जिसके बाद उन्होंने भी राहुल गांधी को देश का दुश्मन करार दिया। रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस में थे अब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। राहुल गांधी और उनके बीच जो कुछ बातचीत हुई वह वीडियो क्लीप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


वायरल इस वीडियो में सत्र से पहले विपक्षी सांसद संसद भवन परिसर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह सब कुछ हो रहा था। इसी बीच रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे होते हैं। जिनके ऊपर राहुल गांधी की नजर चली जाती है। रवनीत सिंह बिट्टू को देखते हुए राहुल गांधी कहते हैं कि यहां एक गद्दार चला आ रहा है। इसके चेहरे को देखिए। इतना कहते ही राहुल गांधी की बातें सुनकर वहां मौजूद लोग जोर-जोर से ठहाक्के लगाने लगते हैं।


तभी रवनीत सिंह बिट्टू वहां राहुल गांधी के सामने आकर रुक जाते हैं तब राहुल गांधी बिट्टू से हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं। कहते हैं हैलो ब्रदर, मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मत करो, यहीं वापस आओगे, इतना कहते ही बिट्टू उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर देते हैं और वहां प्रदर्शन कर रहे नेताओं को देश का दुश्मन कह आगे बढ़ जाते हैं। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहते हैं।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें