ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर माफी मांगने से राहुल गांधी का इनकार, कहा- 'दिल्ली को रेप कैपिटल कहने पर पहले PM मोदी मांगे माफी'

DELHI: राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है. राहुल गांधी के इस बयान पर आज लोकसभा में भारी हंगामा हुआ. स्मृति इरानी, लॉकेट चटर्जी समेत कई

'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर माफी मांगने से राहुल गांधी का इनकार, कहा- 'दिल्ली को रेप कैपिटल कहने पर पहले PM मोदी मांगे माफी'
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है. राहुल गांधी के इस बयान पर आज लोकसभा में भारी हंगामा हुआ. स्मृति इरानी, लॉकेट चटर्जी समेत कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की. बीजेपी सांसदों ने राहुल के बयान को अपमानजनक बताते हुए उनसे माफी की अपील की.


वहीं राहुल गांधी ने अपने बयान पर माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है. राहुल गांधी ने कहा, 'मैं इनसे कभी माफी नहीं मांगूंगा. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था. ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी वाले हल्ला कर रहे हैं. मेक इन इंडिया की बात प्रधानमंत्री ने की थी तो मैंने रेप इन इंडिया कहा है.'


राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि, 'नॉर्थ ईस्ट को जला दिया है. बेरोजगारी और मंदी से ध्यान भटकाने के लिए हमारे बयान को मुद्दा बनाया जा रहा है लेकिन मैं इनसे कभी माफी नहीं मांगूंगा. नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था. मैंने इतना कहा था कि प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन जहां देखो रेप इन इंडिया बन चुका है.' राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'मोदी को माफी मांगनी चाहिए. पूर्वोत्तर को जलाने के लिए. भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट करने के लिए. इस भाषण के लिए, जिसकी एक क्लिप मैं शेयर कर रहा हूं. आज पूरे देश में हिंसा हो रही है. पूर्वोत्तर में हिंसा हो रही है. कश्मीर में हिंसा हो रही है.'


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें