ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

पुणे फैशन स्ट्रीट में भीषण आग, साढ़े चार सौ दुकानें जलकर खाक

DESK : महाराष्ट्र के पुणे स्थित फैशन स्ट्रीट में भीषण आग लगने की वारदात हुई है। शुक्रवार की रात कैंप एरिया स्थित फैशन स्ट्रीट में आग लगने की वजह से छोटी बड़ी लगभग साढ़े चार सौ दुकान

पुणे फैशन स्ट्रीट में भीषण आग, साढ़े चार सौ दुकानें जलकर खाक
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : महाराष्ट्र के पुणे स्थित फैशन स्ट्रीट में भीषण आग लगने की वारदात हुई है। शुक्रवार की रात कैंप एरिया स्थित फैशन स्ट्रीट में आग लगने की वजह से छोटी बड़ी लगभग साढ़े चार सौ दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना तकरीबन रात 9:30 बजे के आसपास हुई। फायर ब्रिगेड की टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया लेकिन आग इतनी तेजी से फैली की उसने सैकड़ों दुकानों को जलाकर राख कर दिया।


फैशन स्ट्रीट में तेजी से फैली आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां लगाई गई। 50 फायर फाइटर जवान और 10 अधिकारी घंटों आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन तकरीबन 4 घंटे कड़ी मेहनत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कुल 448 से दुकानें जलकर राख हो गई।  


भीषण आग लगी कि इस वारदात में कारोबारियों का बड़ा नुकसान हुआ है। स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक वीकेंड में बाजार के अंदर सेल ज्यादा होती है लिहाजा दुकानदारों ने स्टॉक को दुकान में भर कर रखा हुआ था। शुक्रवार के दिन होने की वजह से कारोबारियों को ज्यादा नुकसान हुआ। अब फैशन स्ट्रीट में जिनकी दुकानें जल गई उन्हें सरकार से राहत की उम्मीद है। पिछले 15 दिनों के अंदर कैंप एरिया में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इसके पहले शिवाजी मार्केट में आग की वारदात हुई थी जिसमें तकरीबन दो दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई थी।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें