ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

PUBG की लत ने पुजारी को बनाया चोर, शौक पूरा करने के लिए चुराई स्पोर्ट्स साइकिल

HYDERABAD: मोबाइल गेम PUBG युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा इस गेम के दीवाने हो गये हैं. PUBG की दीवानगी इतनी कि इसके चक्कर में पड़कर एक पुज

PUBG की लत ने पुजारी को बनाया चोर, शौक पूरा करने के लिए चुराई स्पोर्ट्स साइकिल
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HYDERABAD: मोबाइल गेम PUBG युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा इस गेम के दीवाने हो गये हैं. PUBG की दीवानगी इतनी कि इसके चक्कर में पड़कर एक पुजारी चोर बन गया. हैदराबाद का एक पुजारी अपनी शौक पूरी करने के लिए महंगी स्पोर्ट्स साइकिल चोरी करने लगा. 

हैदराबाद पुलिस ने 19 साल के मंदिर के एक पुजारी को गिरफ्तार किया है, जिस पर महंगी स्पोर्ट्स साइकिल चुराने का आरोप है. बताया जा रहा है कि 19 साल के इस युवा पुजारी को पबजी गेम की लत लग गई थी. अपने शौक को पुरा करने के लिए वो लोगों की साइकिलें चोरी करने लगा. मौला अली के मंगापुरम कॉलोनी में रहने वाला पुजारी नंदुला सिद्धार्थ शर्मा ने वेद की पढ़ाई की है और पास ही के मंदिर में वो पुजारी है.


सिद्धार्थ अपनी मां के साथ रहता है. काफी समय से वो पास के मंदिर में पूजा कराता था. कुछ दिन पहले ही उसे पबजी मोबाइल गेम खेलने की बुरी लत लग गई. अपने शौक को पूरा करने के लिए अक्सर वो अपनी मां के साथ लड़ाई करता था. अपने शौक को पूरा करने के लिए जब घर से उसे पैसे नहीं मिले तो उसने पड़ोसियों की साइकिल चोरी करनी शुरू कर दी. 19 साल के इस पुजारी ने अब तक कुल 31 साइकिल चुराई है. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके पास से 17 साइकिलें भी बरामद की है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें