ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

प्रवासी मजदूरों से भरी बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर; झारखंड जा रहे तीन की मौत, 23 घायल

DESK :लॉकडाउन में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब घर लौट रहे झारखंड के मजदूरों के साथ बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बस ड्राइवर सम

प्रवासी मजदूरों से भरी बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर; झारखंड जा रहे तीन की मौत, 23 घायल
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK :लॉकडाउन में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब घर लौट रहे झारखंड के मजदूरों के साथ बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बस ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 23 लोग घायल हैं। 5 मजदूरों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।


हादसा छत्तीसगढ़  के बेमेतरा में हुआ है जहां पुणे से झारखंड जा रही मजदूरों से भरी बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दी है। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गये।  रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर नांदघाट क्षेत्र में टेमरी गांव के पास पहुंची थी तभी सामने से आ रहे कोयले से लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस ड्राइवर समेत कई मजदूर अंदर ही फंस गए। मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका।


एक्सीडेंट में ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। घायलों को एंबुलेंस से बिलासपुर और नवागढ़ के हॉस्पिटलों में भेजा गया है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें