ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

जामिया स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा प्रशांत किशोर का गुस्सा, दिल्ली पुलिस पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का लगाया आरोप

DELHI: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में रविवार को जमकर बवाल हुआ. विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. जामिया मिलिया

जामिया स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ फूटा प्रशांत किशोर का गुस्सा, दिल्ली पुलिस पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का लगाया आरोप
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में रविवार को जमकर बवाल हुआ. विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी. जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के विरोध में जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कड़ी नाराजगी जताई है. प्रशांत किशोर ने दिल्ली पुलिस पर बर्रबतापूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है.


प्रशांत किशोर ने ट्वीट करके दिल्ली पुलिस को आड़े हाथों लिया है. जामिया यूनिवर्सिटी की एक छात्रा आयशा का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि, "तथाकथित" कानून तोड़ने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अहिंसा, बहादुरी और प्रोफेशनलिज्म को देखें!!


आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कॉलेज कैंपस में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया. गुस्साए छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों ने जमकर तांडव मचाते हुए 3 बसों को फूंक दिया वहीं कई वाहनों में तोड़फोड़ की. हिंसक प्रदर्शनकारियों ने आग बुझाने आई दमकल की एक गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. हालात काबू से निकलता देख दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की. जामिया प्रशासन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कैंपस में घुसकर छात्रों की बर्बरतापूर्वक पिटाई की है. वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद हिरासत में लिए गए 50 छात्रों को देर रात रिहा कर दिया. छात्रों की रिहाई की खबर मिलते ही आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर जमे डीयू और जेएनयू के छात्रों ने करीब 6 घंटे बाद अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें