ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

POK में भारत ने किया एयर स्ट्राइक, निशाने पर आतंकी ठिकाना

DESK : आतंकियों के खिलाफ जोरदार एक्शन में आई मोदी सरकार ने एक बार फिर से पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. पीओके में भारत ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवा

POK में भारत ने किया एयर स्ट्राइक, निशाने पर आतंकी ठिकाना
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आतंकियों के खिलाफ जोरदार एक्शन में आई मोदी सरकार ने एक बार फिर से पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. पीओके में भारत ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है.

भारत की तरफ से पीओके में एक बार फिर से एयर स्ट्राइक की खबर इस वक्त सामने आ रही है. सेना प्रमुख के नरवणे ने पहले ही साफ कर चुके हैं कि पाकिस्तान में छिपे आतंकी उनके निशाने पर हैं और भारत में घुसपैठ करने वाले कोई भी आतंकी बच कर वापस नहीं जा पाएंगे. भारत की तरफ से पीओके में आतंकियों के लांच पैड पर एयर स्ट्राइक किया गया है. इसे पिंप्वाइंट स्ट्राइक के तौर पर देखा जा रहा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक भारतीय सेना की तरफ से अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है.

इससे पहले भी हो चुका है एयर स्ट्राइक

इससे पहले भी भारत ने पुलवामा हमले के बाद 26 फरवरी 2019 को पीओके में एयर स्ट्राइक किया था. एयर स्ट्राइक में वायुसेना के 12 मिराज-2000 फाइटर जेट ने बालाकोट में बम गिराए थे.  इस एयर स्ट्राइक में दावा किया गया था कि  300 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. इसके बाद पाकिस्तान बौखला गया था.इस हमले को अमेरिका, फ्रांस समेत कई देशों ने भारत का सही कदम बताया था. 29 सितंबर 2016 को भी सेना के जवानों ने पीओके में तीन किमी अंदर जाकर आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था. इस हमले में करीब 50 आतंकी मारे गए थे. भारतीय सेना ने उड़ी में आर्मी कैंप पर हमले के खिलाफ एक्शन लिया था. आतंकियों के हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे.  अगस्त 2002 को पीओके में 3 से 4 किलोमीटर अंदर जाकर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया था. संसद पर हमले के बाद यह यह एयर स्ट्राइक की गई थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें