ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

असम के हाईवे पर वायुसेना के विमान से उतरे पीएम मोदी, ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री Narendra Modi असम दौरे पर वायुसेना के C-130 विमान से मोरन बाइपास की इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरे। हाईवे पर लैंडिंग करने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री बने।

बिहार न्यूज
मोदी का तीसरा असम दौरा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: प्रधानमंत्री Narendra Modi शनिवार को असम दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे वायुसेना के C-130 एयरक्राफ्ट से डिब्रूगढ़ के मोरन बाइपास स्थित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे। हाईवे पर वायुसेना के विमान से उतरने वाले वे देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए।


पीएम मोदी पहले चाबुआ एयरफील्ड पहुंचे, जहां से वे C-130 विमान के जरिए डिब्रूगढ़ पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे उनका विमान मोरन बाइपास पर बने ELF एयरस्ट्रिप पर उतरा। यह एयरस्ट्रिप सैन्य दृष्टि से बेहद अहम मानी जाती है और चीन सीमा से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


मोरन हाईवे पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राफेल और सुखोई समेत 16 लड़ाकू विमानों ने एरियल शो किया। इस दौरान विमानों ने हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ का प्रदर्शन किया। यह डेमो करीब 30 मिनट तक चला। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मन सेतु और Indian Institute of Management Guwahati के अस्थायी कैंपस का उद्घाटन भी किया।


गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में पीएम मोदी का यह तीसरा असम दौरा है। राज्य में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। असम में 2016 से लगातार दो बार एनडीए की सरकार रही है, जबकि इससे पहले 2001 से 2016 तक कांग्रेस की सरकार थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें