1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 22, 2026, 12:59:36 PM
- फ़ोटो
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 23वीं किस्त का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। केंद्र सरकार आने वाले दिनों में किसानों के खातों में ₹2,000 की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए माना जा रहा है कि जून या जुलाई 2026 में किसानों के खाते में पैसा भेजा जा सकता है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से योजना की 22वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसान अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी करोड़ों किसानों के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer DBT के जरिए पैसा भेजा जाएगा।
साल में तीन बार मिलते हैं 2,000-2,000
PM Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यानी हर चार महीने पर किसानों के खाते में ₹2,000 भेजे जाते हैं। इस योजना का मकसद किसानों को खेती और रोजमर्रा के खर्चों में मदद देना है।
e-KYC नहीं कराया तो रुक सकती है किस्त
सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों ने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं कराया है, उनके खाते में अगली किस्त का पैसा नहीं आएगा। ऐसे में अगर आप भी PM Kisan योजना का लाभ लेते हैं, तो जल्द से जल्द e-KYC पूरा कर लें, ताकि ₹2,000 की अगली किस्त बिना किसी दिक्कत के खाते में पहुंच सके।
ऐसे पूरा करें e-KYC
किसान तीन तरीकों से आसानी से e-KYC कर सकते हैं —
घर बैठे ऐसे चेक करें Beneficiary Status
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में किस्त आएगी या नहीं, तो घर बैठे अपना Beneficiary Status भी चेक कर सकते हैं।
इसके लिए —
करोड़ों किसानों को मिल रहा योजना का लाभ
PM Kisan योजना देश की सबसे बड़ी किसान योजनाओं में शामिल है। हर साल करोड़ों किसानों को इसका फायदा मिल रहा है। पिछले कुछ किस्तों में भी सरकार ने बड़ी संख्या में किसानों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए हैं।