ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

PM नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम से नीतीश कुमार ने काटी कन्नी, गंगा परिषद की मीटिंग से बनाई दूरी

KANPUR: बिहार के सीएम नीतीश कुमार.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम से दूरी बनाते नजर आए हैं. यूपी के कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में सीएम नीतीश कुमा

PM नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम से नीतीश कुमार ने काटी कन्नी, गंगा परिषद की मीटिंग से बनाई दूरी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KANPUR: बिहार के सीएम नीतीश कुमार.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम से दूरी बनाते नजर आए हैं. यूपी के कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए हैं. इस बैठक में नीतीश कुमार का शामिल होना तय था लेकिन वो इस प्रोग्राम में शामिल नहीं हुए.नीतीश कुमार के कानपुर दौरे के मद्देनजर उनके स्वागत में पोस्टर भी लग चुके थे, लेकिन ऐन वक्त पर नीतीश कुमार ने अपना दौरा रद्द कर दिया. नीतीश कुमार के बैठक में नहीं पहुंचने पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं.


इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा उन सभी राज्यों के सीएम को शामिल होना था  जिन राज्यों से होकर गंगा बहती है. लिहाजा इस प्रोग्राम में नीतीश कुमार का शामिल होना तय माना जा रहा था, लेकिन इस बैठक से दूरी बनाते हुए वो कार्यक्रम में नहीं शामिल हुए. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत कर रहे हैं. 


आपको बता दें कि नमामि गंगे के बड़े प्रोजेक्ट और समीक्षा को लेकर ये बैठक हो रही है. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए अभी तक जो भी कार्य हुए हैं, पीएम मोदी उस पर समीक्षा करेंगे. इसके बाद आने वाले समय में गंगा को स्वच्छ और उसके किनारों को सुंदर बनाने पर भी चर्चा की जाएगी.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें