ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में भूकंप के झटके, 19 लोगों की गई जान, 100 से ज्यादा लोग घायल

DESK: अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में मंगलवार रात 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान और भारत तक महसूस किए गए. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से काफी नुकसान भी

अफगानिस्तान-पाकिस्तान में भूकंप के झटके, 19 लोगों की गई जान, 100 से ज्यादा लोग घायल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में मंगलवार रात 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान और भारत तक महसूस किए गए. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से काफी नुकसान भी हुआ है. इस भूकंप के झटके से अफगानिस्तान में लगभग 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पाकिस्तान में 2 महिला समेत 9 लोग की मौत हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में 160 लोग घायल बताया जा रहा है.


हालांकि भूकंप से यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. बता दें रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई.  जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक घर की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए. पाकिस्तान के भूकंप के झटके इतने जबरदस्त थे कि लोग दहशत में सड़कों पर निकल आए. 


वही अफगानिस्तान में आंतरिक मामलों के कार्यवाहक मंत्री सिरजाउद्दीन हक्कानी ने सभी 34 प्रांतों के राज्यपालों और देश भर के पुलिस प्रमुखों से भूकंप से प्रभावित सभी लोगों की मदद करने और उनका सहयोग करने का निर्देश दिया है. बता दें कि रात में भूकंप के झटके अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, इस्लामाबाद और लाहौर सहित कई पाकिस्तानी शहरों में  महसूस किए गए.


बता दें कि मंगलवार देर रात पाकिस्तान के अलावा भारत, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. 

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें