ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

पाकिस्तान की भैंस को पछाड़कर हिसार की भैंस ने एक दिन में 32 लीटर दूध देने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

HISAR: हरियाणा के हिसार की एक भैंस ने दूध उत्पादन में पाकिस्तान की भैंस के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक दिन में 32 लीटर दूध देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. हरियाणा के

पाकिस्तान की भैंस को पछाड़कर हिसार की भैंस ने एक दिन में 32 लीटर दूध देने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HISAR: हरियाणा के हिसार की एक भैंस ने दूध उत्पादन में पाकिस्तान की भैंस के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक दिन में 32 लीटर दूध देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. हरियाणा के हिसार की मुर्रा नस्ल की भैंस ने लुधियाना के जगरांव में आयोजित इंटरनेशनल डेयरी ऐंड एग्रो एक्सपो में रोज 32 किलो से ज्यादा दूध देने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले सबसे ज्यादा दूध देने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के फैसलाबाद की मुर्रा नस्ल की भैंस के नाम था.


एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह सरदारपुरा ने बताया कि  सरस्वती नाम की भैंस ने रोजाना औसतन 32 किलो दूध देते हुए नवंबर 2018 में पाकिस्तान के फैसलाबाद की मुर्रा भैंस का बनाया हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि सरस्वती एक उपहार है और भैंस के मालिक इसके भ्रूण को बेचकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं.'


सरस्वती नाम के भैंस के मालिक सुखबीर ढांडा हिसार जिले के लिटानी के निवासी हैं. अपनी भैंस के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर उन्होंने कहा कि, 'यह न केवल मेरे, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि सरस्वती ने एक दिन में सबसे ज्यादा दूध देने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इसका श्रेय मेरी मां कैलो देवी को जाता है, जो इसकी देखभाल करती हैं. उन्होंने कहा कि उनकी मां लगातार सरस्वती की निगरानी रखती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि उसे सबसे अच्छा चारा मिले.' भैंस के मालिक ने बताया कि सरस्वती को बेचने के लिए उन्हें 51 लाख रुपये तक का ऑफर दिया गया लेकिन उन्होंने इसे बेचने से इनकार कर दिया.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें