ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

Operation Mahadev: पहलगाम आतंकी हमले के तीन दोषियों को सेना ने मार गिराया, संसद में अमित शाह का बड़ा ऐलान

Operation Mahadev: ऑपरेशन महादेव के तहत सेना ने पहलगाम हमले के तीन आतंकियों को मार गिराया है। अमित शाह ने संसद में इसकी जानकारी दी है। एफएसएल जांच से इसकी पुष्टि हुई है।

Operation Mahadev
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश था, जिसमें आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस जघन्य हमले के बाद भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया था।


इस बीच संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चल रही चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 'ऑपरेशन महादेव' के तहत पहलगाम हमले में शामिल तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों में सुलेमानी शाह, अफगान और जिब्रान शामिल हैं। सुलेमानी शाह लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य था और उसे हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा था।


गृह मंत्री ने बताया कि पहलगाम में हमले के बाद सेना ने लगातार घाटी में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुख्ता इनपुट मिलने पर सेना ने जंगलों में छिपे आतंकियों की पहले ड्रोन से पहचान की और फिर राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा यूनिट की संयुक्त टीम ने मुलनार इलाके में इन्हें टारगेट किया। यह मुठभेड़ सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, जिसमें भीषण गोलीबारी के बाद तीनों आतंकी मारे गए।


शाह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद चंडीगढ़ एफएसएल को भेजे गए कारतूसों और हथियारों की रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि यही वही गोलियां और हथियार हैं, जो पहलगाम हमले में इस्तेमाल किए गए थे, जिनमें AK-47 और M9 कारतूस भी शामिल हैं। गृह मंत्री ने साफ किया कि आतंक के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है और सरकार आतंकवाद के हर रूप का मुंहतोड़ जवाब देगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें