ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

जानलेवा बना ONLINE गेमिंग: कर्ज में डूबे दंपती ने किया सुसाइड, 6 साल पहले हुई थी शादी

ONLINE गेमिंग की लत ने एक और परिवार को तबाह कर दिया। कर्ज में डूबे पति ने पत्नी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने साली को फोन कर बताया कि लाखों का कर्ज चुकाना अब उसके बस की बात नहीं है।

rajasthan news
ONLINE गेम ने ली जान
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: ONLINE गेमिंग की लत इतनी खराब होती है कि लोग अपना सब कुछ गवां बैठते हैं। जब तक लोगों को इसके बारे में पता चलता है तब तक बहुत देर हो जाती है। गेमिंग के चक्कर में लोग दूसरों से कर्ज तक ले बैठते हैं और अंत में ऐसा समय आता है जब कर्ज देने वाला अपना पैसा लेने के लिए सिर पर चढ़ जाते हैं। पैसे लौटाने का कोई उपाय जब नहीं सुझता तो लोग गलत कदम उठा लेते हैं.


 ऐसा ही एक मामला राजस्थान के कोटा जिले में सामने आया है, जो दिल को दहला देने वाली है, जिसने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ऑनलाइन गेमिंग मनोरंजन का साधन है या आत्महत्या की ओर ले जाने वाला जाल? दरअसल कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवा दंपती ने ऑनलाइन गेमिंग के चलते भारी कर्ज में डूबने के बाद एक साथ आत्महत्या कर ली।


पति-पत्नी ने साथ जीने-मरने की खाई थी कसम, साथ दुनिया भी छोड़ी

मृतक दंपति का शव सोमवार की सुबह उनके घर में पंखे से लटका पाया गया। यह दृश्य तब सामने आया जब उनके घर का दरवाज़ा देर तक नहीं खुला और दीपक के बुजुर्ग पिता ने चिंता जताते हुए दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने उनकी 5 साल की मासूम बेटी ने खोला। जिसने अपने आंखों के सामने माता-पिता की लाशें लटकी देखीं। बच्ची काफी सदमें में हैं वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। 


6 साल पहले हुई थी शादी, 5 साल की बेटी के सिर से उठा माता-पिता का साया

दीपक की शादी 6 साल पहले हुई थी। परिवार में एक छोटी बेटी भी है, जो अब माता-पिता दोनों को खो चुकी है। घरवाले और पड़ोसी बताते हैं कि दोनों में कभी कोई झगड़ा नहीं होता था। देखने में सब सामान्य था, लेकिन दीपक के अंदर एक आर्थिक और मानसिक संकट खौल रहा था, जिसका अंदाजा किसी को नहीं था।


ऑनलाइन गेम ने छीना सब कुछ

सुसाइड से कुछ समय पहले दीपक ने अपनी पत्नी की बड़ी बहन (साली) को फोन करके बताया था कि ऑनलाइन गेमिंग की लत की वजह से वह 4 से 5 लाख रुपये के कर्ज में डूब चुका है। उसने यह भी बताया था कि इस बोझ को अब और नहीं झेल सकता और इसीलिए उसने आत्महत्या का फैसला कर लिया है। साली और अन्य परिजनों ने उसे समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक शायद बहुत देर हो चुकी थी।


जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस उपाधीक्षक राजेश ढाका ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दीपक किस ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय था, और क्या किसी ऐप या कर्ज देने वाली संस्था की ओर से उस पर कोई दबाव बनाया गया था। पुलिस अब दीपक के मोबाइल फोन और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की भी जांच कर रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें